बालों को झड़ने से रोकने के लिए लाजवाब घरेलू तरीके

बालों को झड़ने से रोकने के लिए लाजवाब घरेलू तरीके

सेहतराग टीम

आजकल अक्सर देखा जा रहा है कि कम उम्र में ही युवाओं के बाल झड़ने लगते हैं। खासकर आज का खान-पान, प्रदूषित वातावरण और  मौसम के बदलने से ऐसा हो रहा है। लोग बालों को झड़ने से रोकने के लिए महगें-महगें प्रोडक्ट उपयोग करतें हैं लेकिन कोई सुधार नहीं दिखता है, मनचाह रिजल्ट नहीं मिलता है। अब सवाल है कि क्या किया जाए जिससे झड़ते बालों से छुटकारा मिल जाए। इसलिए हम आपको कुछ आसान से घरेलू तरीके बताएंगे जिनसे बालों के झड़ने समस्या से छुटकारा पा सकते हैं।

पढ़ें- झड़ते बालों की समस्या से हैं परेशान तो आज ही आजमाएं ये 3 योगासन

1- बेर की पत्तियों व नीम की पत्तियों को बारीक पीसकर उसमें नींबू का रस मिलाकर बालों में लगा लें व दो घंटे बाद बालों को धो लें। इसका एक माह तक प्रयोग करने से नए बाल उग आते हैं व बाल झड़ना बंद हो जाते हैं। 

2- बड़ के दूध में एक नींबू का रस मिलाकर सिर में आधे घंटे तक लगा रहने दें। फिर सिर को गुनगुने पानी से धो लें। इससे बालों का झड़ना बंद हो जाता है व बाल तेजी से बढ़ते हैं। 

3- गुड़हल की पत्तियां प्राकृतिक हेयर कंडीशनर का काम देती हैं और इससे बालों की मोटाई बढ़ती है। बाल समय से पहले सफेद नहीं होते। इससे बालों का झड़ना भी बंद होता है। सिर की त्वचा की अनेक कमियां इससे दूर होती है। 

4- दो चम्मच ग्लीसरीन, 100 ग्राम दही, दो चम्मच सिरका, दो चम्मच नारियल का तेल मिलाकर पेस्ट बना लें। इस पेस्ट को आधा घंटे तक बालों में लगाएं फि‍र पानी से बालों को साफ करें। बालों में कुछ देर के लिए खट्टी दही लगाएं फिर गुनगुने पानी से बाल धो डालें। बाल एकदम मुलायम हो जाएंगे।

 

इसे भी पढ़ें-

गर्भावस्था के दौरान महिलाओं को कैसे और कितना पोषण लेना चाहिए?

यूरिन इंफेक्शन से बचने के लिए कमाल के घरेलू तरीके

Disclaimer: sehatraag.com पर दी गई हर जानकारी सिर्फ पाठकों के ज्ञानवर्धन के लिए है। किसी भी बीमारी या स्वास्थ्य संबंधी समस्या के इलाज के लिए कृपया अपने डॉक्टर की सलाह पर ही भरोसा करें। sehatraag.com पर प्रकाशित किसी आलेख के अाधार पर अपना इलाज खुद करने पर किसी भी नुकसान की जिम्मेदारी संबंधित व्यक्ति की ही होगी।